April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर/रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अतिक्रमण हटाने को लेकर बनी रही भागम भाग की स्थिति, अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन बाद ही स्थिति हो जाती है जस की तस
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद बाजार में अतिक्रमण पर रविवार को फिर प्रशासन ने अपना बुलडोजर चलाया। इस कारण यहां भागम भाग की स्थिति बनी रही। प्रशासन द्वारा जैसे ही अतिक्रमण हटाने को लेकर बुलडोजर को लगाया गया। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
महुआ नगर परिषद बाजार में एसडीओ संदीप कुमार के निर्देश पर सीओ अमर सिन्हा, नगर प्रबंधक धीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी और जवानों के उपस्थिति में यहां बाजार में नगर परिषद के द्वारा गोला रोड, मुजफ्फरपुर रोड, गांधी चौक, बच्चन शर्मा स्मारक, पातेपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान पूरे शख्ती के बीच चलाया गया। जो दुकानदार बढ़ाकर सरकारी भूमि पर शेड बनाए थे। उसे बुलडोजर से तोड़फोड़ कर दिया गया। यह अभियान दोपहर से शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में फुटपाथी दुकानदारों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आई। उन्हें दुकान लगाने के लिए कहीं जगह नहीं मिलने के कारण उनका पेट चलना मुश्किल होता है। फुटपाथी दुकानदारों का कहना है कि उन्हें नगर परिषद द्वारा दुकान लगाने के लिए जगह का चयन करना चाहिए था। वे लोग जाए तो कहां जाएं। उन्हें इसी फुटपाथ दुकान से एक शाम की भोजन चलता है। अतिक्रमण हटाओ में सबसे ज्यादा गरीब दुकानदार पीसते हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई छोटे छोटे गरीब दुकानदारों के खोमचे, ठेलें आदि टूट गए। जिससे वह विलख रहे थे। इधर लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासन की कमी के कारण अतिक्रमण हटाने के दूसरे दिन ही स्थिति जस की तस हो जाती है। प्रशासन को अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती बरतनी चाहिए। लोगों का यह भी कहना है कि फुटपाथ दुकानदारों, ठेलाधारी फल दुकानदारों, खोमचे वाले, ठेले वाले, रेहड़ी वाले, फुटपाथी दुकानदार को दुकान लगाने के लिए नगर परिषद को स्थल चयनन कर उन्हें देनी चाहिए। इधर अतिक्रमण हटाने के बाद महुआ बाजार की सिकुड़ी सड़कें चौरी दिखने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.