वैशाली/बास्केट ऑफ च्वाइस में लोगों ने दिखाई रुचि, खूब बटोरी परिवर नियोजन पर जानकारी
बास्केट ऑफ च्वाइस में लोगों ने दिखाई रुचि, खूब बटोरी परिवर नियोजन पर जानकारी
– पुरूष नसबंदी पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
– नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को भी मिला न्यौता
वैशाली। 21 नवंबर
पुरुष नसबंदी अभियान के तहत हाजीपुर पीएचसी में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लिए सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के तहत परिवार नियोजन तथा पुरूष नसबंदी से संबंधित कुल 10 स्टॉल लगे हुए थे। मेले का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ एके शाही ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य योग्य दंपंत्ति द्वारा बढ़ रही जनसंख्या पर परिवार कल्याण के स्थायी और अस्थायी विभिन्न विधियों को अपना कर किया जा सकता है । इसकी जानकारी एवं सेवा इस शिविर के द्वारा योग्य दंपत्ति एवं आम जनों को दी जाएगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय दास, डीपीएम तथा डीसीएम निभा रानी ने भी बेतहाशा बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सरकार के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न विधियों पर बल दिया।
सभी स्टॉलों पर थी अलग व्यवस्था
स्वास्थ्य मेले के तहत लगाए गए स्टॉलों में प्रत्येक स्टॉल एक दूसरे से भिन्न थे। एक नंबर स्टॉल पर निबंधन, दो पर कंडोम वितरण, तीन पर माला एन वितरण, चार पर छाया वितरण, पांच पर इसी पिल्स वितरण, छठे पर कॉपर टी, सातवें पर अंतरा या निश्चय, आठवें पर आयरन और कैल्शियम टेबलेट वितरण, नौंवे पर परिवार कल्याण परामर्श तथा दसवें पर परिवार कल्याण के लिए स्थायी विधियों की जानकारी व लाभ लिया जा सकता था।
जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा
डीसीएम निभा रानी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले के लिए मुखिया लोगों को भी निमंत्रण दिया गया था। जिसमें बहुत सारे जनप्रतिनिधियों ने रुचि भी दिखाई। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में लोगों में परिवार नियोजन तथा पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूक करने का वचन भी दिया गया। जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर निगम के लोगों को भी स्वास्थ्य मेले का न्यौता दिया गया था।
सहज है पुरुष नसबंदी
डीसीएम डॉ निभा रानी सिन्हा ने कहा कि पुरुष नसबंदी बेहद सहज और सरल है। यह महिला बंध्याकरण से आसान और सुरक्षित भी है। पुरूषों में नसबंदी को लेकर रूढ़ीवादी धारणा को बदलना होगा। उन्हें परिवार कल्याण के लिए भी नसबंदी जैसे स्थायी या अस्थायी उपायों पर अमल करना होगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एके शाही, डॉ संजय दास, डीएम एंड एमएनइ पदाधिकारी चंद्रभूषण, डीपीएम मणिभूषण झा, डीसीएम निभा रानी सिन्हा, आशा फैसिलिटेटर डॉ गुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
