April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुज़फ़्फ़रपुर: ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों ने जाना एमडीए कार्यक्रम, हुए जागरूक

ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों ने जाना एमडीए कार्यक्रम, हुए जागरूक

– सर्वजन दवा सेवन के बारे में भी बताया गया
– फाइलेरिया सपोर्ट के नेटवर्क मेंबर्स ने किया जागरूक

मुजफ्फरपुर। 21 नवंबर
मधुबनी गांव के ईट भट्टे में जाकर वहां काम करने वाले मजदूरों के साथ फाइलेरिया रोगियों ने फाइलेरिया रोग और आगामी माह में होने वाले सर्वजन दवा सेवन के बारे में कामगारों को जागरूक किया। मालूम हो कि कामगारों को जागरूक करते हुए पूनम देवी ने बताई की फाइलेरिया का पेशेंट सपोर्ट ग्रुप बना हुआ है जिसके हम नेटवर्क मेंबर है और हम लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। हमारे गांव में अब यह बीमारी और ना फैले इसके लिए हम लोगों के बीच जाकर उनको जानकारी देते हैं और इसी जानकारी के लिए आज हम आपके ईट भट्ठे में आए हैं। नेटवर्क मेंबर पूनम देवी ने बैठक में भाग लिए सभी कामगारों से पूछा कि आपमें से किसी ने फाइलेरिया का नाम सुना या सर्वजन के तहत दवा खाई है, जबाब में  भठ्ठे पर कामगार अर्जुन साह, शिव शंकर शाह, पुनीत पासवान ने बताया कि हमने फाइलेरिया का नाम तो सुना है, पर इसकी दवा कभी नही खाई है, क्योंकि हमें सिर्फ यह पता है कि जिसे यह बीमारी होती है सिर्फ वहीं इसकी दवा को खाता है। हम सुबह चार बजे ही अपने काम पर निकल जाते हैं, आशा कब आती हैं दवा खिलाने पता ही नहीं चलता।  इस कारण हमनें दवा कभी खायी नहीं । इस पर नेटवर्क मेंबर ने बताया कि इस बार दिसंबर में आईडीए शुरू होने वाला है और आप लोग भी दवा खाएंगे और जिससे कि फाइलेरिया बीमारी हमारे गांव में और नहीं बढ़ेगा अपने घर के बच्चे को भी दवा खिलाएंगे।  जो बहुत बीमार हैं, गर्भवती हैं वह दवा नहीं खाएंगे लेकिन उसके बाद जितने बच्चे और बड़े लोग सभी दवा खाएंगे। भठ्ठे के मुंशी कृष्ण देव प्रसाद और बिंदेश्वर प्रसाद ने बोला कि आज तक इस तरह से फलेरिया को लेकर कोई कभी बात करने नहीं आता था, लेकिन आज हमारे इस भट्टे पर पूनम जी आई हमें बहुत अच्छा लगा और यह भी पता चला कि इस गांव में फलेरिया का ग्रुप बना हुआ है और वहां की नेटवर्क मेंबर हमारे यहां लोगों को जागरूक करने आईं हैं। अगले माह में होने वाले एमडीए में हम भी अपना सहयोग देंगे। अभी हमारे यहां कब मजदूर हैं लेकिन अगले माह में हमारे यहां और भी मजदूर आ जाएंगे तो फिर हम इनको बुलाकर सारे मजदूर को फाइलेरिया के बारे में और दवा के बारे में जानकारी देने के लिए नेटवर्क मेंबर को बोलेंगे।

फाइलेरिया ग्रसित एमडीए के लिए फैला रहे जागरुकता:

मीनापुर प्रखंड के मधुबनी गांव पार्वती की पेशेंट सपोर्ट की नेटवर्क मेंबर पूनम देवी और जयलस देवी जो खुद फाइलेरिया बीमारी से ग्रसित है उन्होंने पेशेंट सपोर्ट से जुड़ने के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीनापुर से दवा लाकर खाई तो उनका सूजन बहुत कम हो गया और एमएमडीपी प्रशिक्षण ली प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने अपने फाइलेरिया वाले पैर की साफ-सफाई और व्यायाम करके बहुत हद तक फैलेरिया को कंट्रोल की। उनको सपोर्ट ग्रुप की बैठक में पता चला कि दिसंबर माह से एमडीए शुरू होने वाला है, इसलिए उन्होंने स्कूल में जाकर बच्चों के साथ एमडीए दवा खाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम की और रैली भी निकाली। जीविका के बैठक में जाकर उन्होंने फाइलेरिया की दवा खाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.