April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, उड़े पचखखड़े महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास हुई घटना

हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, उड़े पचखखड़े
महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास हुई घटना, ग्रामीण दिलेरों ने घायल स्कूटी सवार को पहुंचाया अस्पताल
महुआ, नवनीत कुमार
तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित हाईवा ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर लोग दौड़े और सड़क पर अचेतावस्था में पड़े स्कूटी सवार को टेम्पो में लादकर महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए।
यह घटना मंगलवार की शाम महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया के पास घटी। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक हाजीपुर की ओर से महुआ की तरफ जा रहा था इस बीच महुआ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार में अनियंत्रित हाईवा ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी यह टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उसका सारा कलपुर्जे सड़क पर बिखर गए। इधर टक्कर मारने के बाद चालक हाईवा लेकर हाजीपुर की ओर सीधे निकल गया। इधर स्थानीय दिलेरों ने गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवक को एक टेंपो में लादकर महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। टक्कर में घायल स्कूटी सवार सराय पटेढ़ा के करीब 30 वर्षीय आकाश कुमार बताया गया है। घटनास्थल पर उसके एंड्राइड मोबाइल टूट कर बिखर थे। जिससे सिम निकाल कर स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में लगाया और उनके परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर युवक के हुए अधिक रक्तस्राव को देखकर महिलाएं रो रही थी। स्थानीय संतलाल सिंह, सुनैना देवी, रानी कुमारी आदि ने बताया कि टक्कर काफी भयानक था। जिसकी आवाज काफी दूर तक गई। बाद में डायल 112 भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.