April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खेत मजदूर संगठन के द्वारा महुआ गांधी स्मारक पर धरना सभा के माध्यम से समाहर्ता को भेजा गया ज्ञापन

खेत मजदूर संगठन के द्वारा महुआ गांधी स्मारक पर धरना सभा के माध्यम से समाहर्ता को भेजा गया ज्ञापन
महुआ, नवनीत कुमार
फसलों को बर्बाद करने वाली घोड़परास से मुक्ति सहित 8 सूत्री मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के द्वारा मंगलवार को महुआ गांधी स्मारक पर धरना दिया गया। धरना सभा के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन समाहर्ता को भेजा गया। यहां धरना को लेकर बाजार में अस्त-व्यस्त की स्थिति बनी रही।
धरना सभा में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के ललित कुमार घोष ने कहा कि किसानों को घोड़परास से मुक्ति नहीं मिल रही है। वे महाजन से कर्ज लेकर खेतों में पूंजी तो लगाते हैं। जबकि घोड़परासों की झुंड आकर उसे चट कर जाती है। इससे किसान न घर के रहते हैं न घाट के। गरीब किसानों के सामने नीलगाय एक आपदा बनी हुई हैं। उन्होंने किसानों को इस आपदा से मुक्ति के लिए घोड़परासों के आतंक को दूर करने की मांग की और वन विभाग पर इस पर सख्ती बरतने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे घटनाएं भी बढ़ी है। सड़कों पर घोड़परासों को बेधड़क दौड़ने से बाइक, साइकिल, वाहन आदि दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। उन्होंने इससे होने वाली क्षति की मुआवजा देने की मांग के साथ सरकार द्वारा निर्धारित दर पर डीएपी, यूरिया सहित सभी खाद बीज उपलब्ध उपलब्ध कराने, धान क्रय में बिचौलियों पर रोक लगाने, उन्नत नस्ल की गाय भैंस की सीमेन की अनिवार्यता के साथ पशु अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने, पैक्स सदस्य बनाने में पैक्स अध्यक्ष का हस्ताक्षर समाप्त करने, घोड़परास उन्मूलन में बाधक डीएफो को बर्खास्त करने आदि की मांग की गई। इस मौके पर विश्वनाथ साहू, रामपुकार राय, वीर बहादुर सिंह, जग नारायण राय, प्रमोद राय, अमित कुमार, मो जमील, इंद्रदेव राय, रामचंद्र राय आदि ने भी अपनी बातों को रखा। गांधी स्मारक पर इनके धरना के कारण बाजार अस्त-व्यस्त बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.