पातेपुर के बरडीहा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पुरी कलशयात्रा कल।
पातेपुर के बरडीहा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पुरी कलशयात्रा कल।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा बेसिक स्कूल परिसर में 24 नवम्बर गुरुवार से आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है गुरुवार की सुबह भव्य कलशयात्रा के साथ ही महायज्ञ पुरे विधी विधान के साथ प्रारंभ हो जाएगा यज्ञ परिसर में विभिन्न देवी देवताओं की दर्जनों आकर्षित मुर्तियां भी स्थापित की गई है वहीं भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ एवं कलशयात्रा को लेकर पुरा इलाका भक्तिमय हो गया है।
यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष रामचंद्र राय, शम्भु प्रसाद यादव, व्यवस्थापक सह प्रवक्ता झुनीलाल पंकज, सचिव पैक्स अध्यक्ष शंकर कुमार सावन, संतोष कुमार यादव, रामकुमार कुशवाहा,ललु कुमार, मिथलेश राय,सुकेश कुमार, पंचानंद रवि, राजेन्द्र राय,भीम राय, बलिंद्र राय राजीव कुमार, आदि ने बताया कि महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है गुरुवार की सुबह 1151 कन्याओं के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी कलशयात्रा के साथ ही 11 दिवसीय महा यज्ञ पुरे विधी विधान के साथ प्रारम्भ हो जाएगा।
