April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खाली पेट्रोल टैंकर में बेल्ड़िंग करने के दौरान टैंकर ब्लास्ट कर गया जिसमें तीन लोगों की दर्द नाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
थाना क्षेत्र के गोढ़ीया कटरमाला चौक पर खाली पेट्रोल टैंकर में बेल्ड़िंग करने के दौरान टैंकर ब्लास्ट कर गया जिसमें तीन लोगों की दर्द नाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक में बेल्ड़िंग दुकानदार थाना क्षेत्र के वेलवर गांव निवासी गिरधारी सहनी का 48 वर्षीय पुत्र वकील सहनी गाड़ी का चालक नालंदा जिले के कराय परशुराम थाना क्षेत्र के चौकी हुरारी निवासी सुरेश यादव का 45 वर्षीय पुत्र रंजीत राय एवं उप चालक सिवान जिले के विनोद चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में किया गया है. वही जख्मी गोरौल थाना के इस्लामपुर गांव निवासी कौशल कुमार को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है. घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोढ़ीया चौक पर मृतक बेल्ड़िंग का दुकान चलाता था. इसी दुकान पर बेल्ड़िंग कराने भारत पेट्रालियम का खाली टैंकर सँख्या- बीआर01जीएच- 8913 के चालक एवं खलासी ने गाड़ी लगाया था. बेल्ड़िंग करने के लिए तीनो मृतक टैंकर के ऊपर चढ़कर बेल्ड़िंग कर एवं करा रहे थे कि अचानक टैंकर ब्लास्ट कर गया . विस्फोट इतना जोरदार था कि मृतक चालक लगभग 30 फिट दूरी एवं लगभग 30 फिट उचाई पर दीवार से जा टकराकर नीचे गिरते ही शव शत विक्षप्त हो गया. वही टँकी का अवशेष लगभग 30 फिट तक इधर उधर बिखर गया. धमाका इतनी जोरदार था कि धमाके की आवाज 3 किलोमिटर तक सुनाई दिया एवं आसपास के कई लोगो की हालत केवल धमाके की आवाज सुनकर बिगर गया जिसका इलाज चल रहा है. . सबसे बड़ी बात यह थे कि जहाँ पर बेल्ड़िंग किया जा रहा था उससे चंद कदमो पर ही एन एच् 22 है. जिससे दर्जनों गाड़िया प्रति क्षण गुजरती रहती है .यदि टंकी का अवशेष किसी पैसेजर गाड़ी पर गिर जाता तो बड़ी हादसा हो जाती. घटना की खबर आग की तरह फैलते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया, और शव को सड़क पर रख कर और टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. विरोध प्रदर्शन इतना जोरदार था कि वरीय पुलिस अधीक्षक मजफ्फरपुर एवं एएसपी रक्सौल को भी विरोध का सामना करना पड़ा. घटना जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, अवर निरीक्षक विदुर कुमार , सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह,जिन्ना खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे ,लेकिन उपद्रवियों ने कई वार पुलिस पदाधिकारी को खदेड़ दिया. विरोध प्रदर्शन उग्र होता देख थाना अध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुनम केशरी घटना स्थल पहुंची,इसके बाद मुखिया जानकी देवी सहित अन्य लोगों के सहयोग से 4 घंटे के पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, एवं 15 किलोमीटर लंबी सड़क जाम खुलवाया गया, वहीं सड़क जाम खुलने के बाद जिला प्रशासन की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची, वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.