April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कंबल वितरण का आयोजन किया गया

कंबल वितरण का आयोजन किया गया

ताजपुर., समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – जिले के ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत शाहपुर बघौनी पंचायत के शाहपुर बघौनी में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके आयोजन करता के रूप में फैजी रहमान एवं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवीना एवं शकील साहब थे । ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच सौ कंबल का वितरण किया गया । जिससे गरीबों में काफी खुशी की लहर देखी गई । यह कार्यक्रम मदरसा चौक इस्थित मोहम्मद फिरोज के घर पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शैदा बघौनी , सदा भगवान वी , अरमान सदरी , मोहम्मद ओवैस, मो0 आबिद , मो0 रफी , राजन हसरत , कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक , मोहिन रजा , मोहम्मद मुस्तफा कमाल , अध्यापक मरगूब सदरी , फैयाज अकरम , सद्दाम हुसैन , मोहम्मद नियाज , मोहम्मद इश्तियाक , सनाउल हक , शहजादा , अकबर नदवी आदि लोग कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.