April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में इकाई 2100 लीटर शराब बरामद

महुआ में इकाई 2100 लीटर शराब बरामद
महुआ, नवनीत कुमार

एक पिकअप पर लदे भारी मात्रा में शराब की बरामदगी पुलिस द्वारा की गई है। यह बरामदगी गुरुवार को महुआ नगर परिषद में रोड गोला रोड में अनुमंडल अस्पताल के पास से हुई। पुलिस ने पिकअप सहित शराब को जब्त कर थाने ले आई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्तचरो द्वारा सूचना मिली थी कि उक्त रोड में एक पिकअप पर शराब मंगाई गई है। जिसे खपाने की तैयारी चल रही है। इस बीच पुलिस के कान खड़े हुए और उन्होंने एक टीम बनाकर नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस ने पिकअप सहित शराब को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पिकअप पर 2079 लीटर शराब बरामद की गई है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही धंधेवाज, चालक, खलासी आदि निकल भागे। पुलिस ने पिकअप सहित शराब को जब्त कर थाने लाई है। इधर धंधेवाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि 4 दिन पूर्व की यहां एक ट्रक शराब बरामद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.