April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्मानित किए गए शिक्षक व शिक्षिकाएं/रिपोर्ट नवनीत कुमार

सम्मानित किए गए शिक्षक व शिक्षिकाएं
महुआ। नवनीत कुमार
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर एकारा विद्यालय परिवार की और से 14 नवंबर से संचालित सेल्फ एस्टीम बेस्सड लाइफ स्किल प्रोग्राम के अंतिम दिन दिनांक बुधवार को लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह के द्वारा प्रशिक्षकों को मोमेंटो एवं कलम द्वारा सम्मान्नित किया गया
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा मनीष कुमार सिंह, नसीम आलम, संभाग प्रभारी सुमन आदि भी पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान पंकज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। यहा कुल 29 प्रशिक्षकों में से 6 प्रशिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसमे महुआ के मनीष कुमार, लालगंज के सशांत कुमार नवल, वैशाली के लक्ष्मीकांत कुमार, चेहराकलां के दिलीप कुमार भगत, हाजीपुर के अखिलेश कुमार, राजापाकर की प्रिया राय को सम्मानित किया गया। इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.