April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक महिला की घटना स्थल पर ही हुई मौत एवं एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी।

चेहराकलां वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सड़क दुघर्टना में एक महिला की घटना स्थल पर ही हुई मौत एवं एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी।

मिली जानकारी के अनुसार कटहरा ओ पी क्षेत्र के महुआ -मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में मुस्तफापुर चौक के निकट स्कुटी पर सवार पति पत्नी को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने एक पुरुष को गंभीर रूप से ज़ख्मी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेहराकलां में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जबकि चिकित्सक ने ज़ख्मी की स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को कब्ज़ में ले कटहरा ओ पी ले आयी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के महुआ -मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में बुधवार को मुस्तफापुर चौक के निकट एक स्कुटी पर सवार पति पत्नी महुआ की ओर जा रहे थे।इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कुटी में मारी ठोकर मार दिया। ठोकर की आवाज सुन कर आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।स्कुटी पर सवार महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही कटहरा ओ पी अध्यक्ष जयप्रकाश अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी पुरुष को आनन फानन में इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेहराकलां में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।
जबकि जख्मी रविन्द्र चौरसिया की स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल हाजीपुर के लिए रेफर कर दिया है। स्कुटी पर सवार पति पत्नी की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र लोमा गांव निवासी 45 वर्षीय रविन्द्र चौरसिया एवं उनकी 40 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।जो गोरौल थाना क्षेत्र आदमपुर गांव में एक रिस्तेदार के यहां से लौट कर घर जा रहे थे। जिसमें से 40 वर्षीय गीता देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। ट्रक चालक की पहचान
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र बिसौली गांव निवासी सुबा लाल राय के पुत्र जलेश्वर राय के रूप में हुआ
है। जिसे ट्रक सहित चालक को पुलिस अपनी ने हिरासत में ले लिया है।इस मामले में कटहरा ओ पी अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.