November 30, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

*शादी समारोह में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, छह आरोपियों में से एक गिरफ्तार*

*शादी समारोह में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, छह आरोपियों में से एक गिरफ्तार*

*समस्तीपुर(जकी अहमद)*

गत 28 नवम्बर 2022 कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे दूरभाष पर सूचना मिला की विभूतिपुर थाना के तहत ग्राम साखमोहन में एक शादी समारोह में एक व्यक्ति कि हत्या हो गई है। जिसकी लाश संजीव महतो के घर के पीछे गिरी पड़ी है। मृतक कि पहचान बेगुसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी शंकर महतो का 25 वर्षीय पुत्र मिथुन महतो के रूप में हुई। तत्पश्चात मृतक के पिता शंकर महतो के लिखित आवेदन के आधार पर विभूतिपुर थाना कांड संख्या 441 / 2022 दिनांक 29 नवम्बर 2022 धारा 302 / 34 /120 (बी) भा0द0वि0 6 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया। घटना कि गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम द्वारा घटना के बाद मानवीय / तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना का सफल उदभेदन करते हुए घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त शशि कुमार पिता राम बाबू महतो साकिन दामोदरपुर थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय निवासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल भी किया है तथा अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान दर्ज कराया। आगे ये अपने ब्यान में बताया कि मृतक मिथुन कुमार के द्वारा शादी समारोह के दौरान रात में गलत नियत से इनकी पत्नी के साथ जोर जबरदस्ती का प्रयास किया गया था। जिसकी जानकारी होने पर उनके द्वारा उत्तेजना में यह घटना घटित किया गया। स्वीकारोक्ति के ब्यान के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का मोटा पाईप (एंगल) बरामद किया गया। इस बात की पुष्टि बुधवार को रोसड़ा डीएसपी शिव कुमार ने प्रेस वार्ता में की। एसआईटी टीम में डीएसपी शिव कुमार के अलावा विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार, उपेन्द्र प्रसाद सिंह,सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.