April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी/ महुआ से नवनीत कुमार

निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
महुआ से नवनीत कुमार
निकाय चुनाव की तिथि तय होते ही सरगर्मी बढ़ गई है. सभी उम्मीदवार एक बार फिर जागरूक होते हुए वोटरों के शरण में पहुंच गए हैं. जैसे ही चुनाव की तारीख तय हुई उम्मीदवारों में ऐसा लगा जैसे उनकी बेजान जान में जान आ गई है.
महुआ नगर परिषद क्षेत्र संख्या 19 से उम्मीदवारी कर रखे दिनेश कुमार हिमांशु की पत्नी शारदा यादव वोटरों के बीच हैं. वह घर-घर घूम कर अपना वोट मांग रही है. लोग भी उन्हें घर बुलाकर बैठाकर उन्हें अपना मत देने के लिए बता रहे हैं. गांव के वृद्धजन महिलाएं आदि ने बताया कि शारदा यादव समाज सेवी है और सीधी-सादी महिला हैं। वह हम लोगों के बीच में रहेंगी। दिनेश कुमार हिमांशु सामाजिक व्यक्ति हैं। हर समय वह काम आते हैं। जब भी जरूरत पड़ती है वह आसानी से मिल जाते हैं। दिनेश कुमार हिमांशु ने भी बताया कि उन्हें जनता मौका देती है तो वह क्षेत्र की विकास को जमीन पर लाएंगे। यहां समस्याएं ही समस्याएं हैं। लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। उनकी जीत होने पर लोगों को हर सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.