जन अधिकार युवा परिषद के कमिटी का किया गया विस्तार।
जन अधिकार युवा परिषद के कमिटी का किया गया विस्तार।
महुआ प्रखंड क्षेत्र के कुशहर चौक पर जन अधिकार युवा परिषद के जिला कार्यालय पर युवा कमेटी का बैठक आयोजन किया गया इस बैठक में परिषद की मजबूती के लिए संगठन विस्तार भी किया गया मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यालय पर कमेटी का बैठक कर संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीतीश कुमार के द्वारा 2 लोगों को पद की जिम्मेवारी दिया गया ।जिसमें राहुल यादव को जिला कोषाध्यक्ष वही गरीबन पासवान को चेहराकला प्रखंड प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया।।दोनों नए पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए बताया कि हम पार्टी के लिए अपनी ओर से पूरा योगदान देंगे एवं सभी कार्यों को तन मन से करेंगे।वही डॉ नितीश ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही पार्टी के और संगठन के बल होते हैं और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी के विचारधारा पर और जन अधिकार पार्टी के विचारधारा पर खरे उतरेंगे।वही इस मौके जिला उपाध्यक्ष सोनू कुशवाहा एवं जिला महासचिव कुंदन ठाकुर आदी के साथ साथ अनेकों कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित थे।
