April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के मिर्जानगर पहाड़पुर मठ पर अष्टयाम यज्ञ में महामंत्र के जाप से गूंज रहा इलाका

महुआ के मिर्जानगर पहाड़पुर मठ पर अष्टयाम यज्ञ में महामंत्र के जाप से गूंज रहा इलाका
महुआ, नवनीत कुमार

श्री श्री 1008 बाबा भरत दास महाराज के 48वी पुण्यतिथि पर शनिवार को महुआ के मिर्जानगर पहाड़पुर मठ पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 551 कन्याओं ने गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया। उनके नगर भ्रमण को लेकर मिर्जानगर और आसपास का इलाका भक्ति में लीन रहा।
कलश यात्रा में शामिल होने के लिए कन्याओं और महिलाओं में उत्सुकता देखी गई। वह नहा धोकर सुबह से ही यज्ञ स्थल पर जुटने लगे। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ होने के बाद कलश यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा 3 किलोमीटर का भ्रमण कर हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल परिसर स्थित मंदिर पर पहुंची। जहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को कलश में भरा गया। उसके बाद श्रद्धालु पुनः देवी देवताओं के जयघोष करते हुए लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां कलश को विधिवत स्थापित किया गया। इस कलश यात्रा के जरिए लोगों में आपसी प्रेम, एकता, सहिष्णुता, अपनत्व, भाईचारा का संदेश दिया गया। सबसे खासियत बात तो यह रही कि इसमें दोनों समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे थे। कलश यात्रियों की सेवा के लिए रास्ते में लोग जगह-जगह खड़े थे। कलश यात्रा समापन के बाद यहां 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू किया गया। जिसमें संकीर्तन मंडलियों संगीतमय जाप कर रहे हैं। यहां अष्टयाम यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति पर चढ़कर बोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.