April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आतिशबाजी का नतीजा,दूल्हे को निकलते ही घर में लगी आग/रिपोर्ट नवनीत कुमार

आतिशबाजी का नतीजा ,दूल्हे को निकलते ही घर में लगी आग
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ अनुमंडल के जंदाहा बाजार स्थित एक घर से लड़के की शादी को लेकर दूल्हे की बरात घर से निकलते ही उसके घर में लगी भीषण आग। घर में भीषण आग लग जाने से अफरा तफरी। दूल्हा सहित सभी बाराती बारात वाहन से उतर आग बुझाने के प्रयास में लगे। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा जंदाहा थाना से अग्निशामक वाहन के साथ अग्निशामक करने पहुंचे आग बुझाने में लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंदाहा बाजार निवासी स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह के पुत्र पंकज कुमार की शादी को लेकर उनके बाजार स्थित घर से गुरुवार की रात लगभग 7:45 बजे बारात हाजीपुर के लिए प्रस्थान कर रही थी दूल्हा की गाड़ी भी अपने आवासीय परिसर से निकली ही थी उसी दौरान उसके मार्केट परिसर स्थित प्रथम तल पर अवस्थित उसके आवासीय परिसर के कमरा में अचानक आग लग गई घर के सभी लोग दूल्हा सहित बारात को प्रस्थान कराने को लेकर रस्म अदायगी में लगे थे इसमें जहां परिजन एवं सगे संबंधी तथा ग्रामीण बाराती वाहन पर सवार होकर बारात जाने को तैयार थे वही घर की महिलाएं दूल्हा को रस्म अदायगी के साथ शादी हेतु कन्या पक्ष के पास भेजने में लगी थी नतीजतन घर के अंदर कोई लोग नहीं थे । घर के कमरे के अंदर घरेलू उपयोग के सामान के अलावा शादी को लेकर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखी थी वही सगे संबंधियों के भी सामान रखे थे घर के कमरे के अंदर लगी आग कि लगते इतनी भीषण रूप ले चुकी थी कि लोग हैरान थे मालूम हो कि स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह मार्केट में नीचे उनके पुत्र द्वारा संचालित इलेक्ट्रॉनिक की बहुत बड़ी दुकान के अलावा अन्य किरायेदारों के विभिन्न प्रकार के दुकान संचालित हैं जबकि मार्केट के प्रथम तल पर उनका आवास अवस्थित है आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है फिलहाल दूल्हा सहित सभी बाराती आग बुझाने एवं घटना की तहकीकात में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.