महुआ पीएचसी में मातृत्व सुरक्षा लाभ के तहत 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ पीएचसी में मातृत्व सुरक्षा लाभ के तहत 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
जांच के तहत अधिकतर गर्भवतियों में पाई गई वजन और खून की कमी, जच्चा बच्चा को स्वस्थ्य रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने की दी गई नसीहत, भीड़ के कारण पीएचसी पर दिन भर रही अफरा-तफरी का माहौल
महुआ, नवनीत कुमार
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत शुक्रवार को यहां पीएचसी पर गर्भवती स्वास्थ जांच मेला लगाया गया। इस मेले में 210 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें पौष्टिक आहार लेने की नसीहत के साथ दवाएं भी दी गई। जांच में अधिकतर गर्भवतियों में वजन और खून की कमी पाई गई।
क्या पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर गर्भवतगयों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेमोग्लोबिन, हेपिटाइटिस, कोविड आदि की जांच की गई। यहां स्वास्थ जांच कर रही डॉ मंदाकिनी ने बताया कि इस अवस्था में पौष्टिक आहार नहीं लेने के कारण अधिकतर गर्भवतियों में वजन और खून की कमी पाई गई। इसके साथ ही अधिकतर को ब्लड प्रेशर की भी शिकायत आई है। उन्होंने स्वास्थ्य जना जांच कराने आई गर्भवतियों को इस अवस्था में आराम के साथ खानपान में ध्यान देने की नसीहत दी। यहां डॉ आरपी सिंह ने गर्भवतियों को पौष्टिक आहार में दूध, दही, घी, हरी साग सब्जी, अंकुरित चना, मूंग, दलिया, मांस, मछली, अंडा आदि लेने को कहा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह तथा स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि सुबह में जांच कराने के लिए भीड़ कम थी। जबकि बाद में धूप खिलने पर गर्भवतियों की काफी भीड़ हो गई। यहां बैठने की जगह कम पड़ते देख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अब अगले माह से यहां अच्छी व्यवस्था की जाएगी। प्रभारी डॉ सिंह ने स्वयं घूम घूम कर स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष निर्देश देते रहे।
