सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने ली शपथ /रिपोर्ट, नवनीत कुमार
सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों को बताया गया। साथ ही उन्हें सुरक्षा को लेकर सजगता बरतने की शपथ भी दिलाई गई। अभियान के अंतर्गत सभी छात्र- छात्राओं को सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों को बताया गया।
यातायात नियमों का खुद और अपने परिजन से पालन करवाने का शपथ दिलाते हुए कई नियमों की जानकारी दी गई। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी नशीला पदार्थ लेकर गाड़ी नहीं चलाने, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने व सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के लिए तत्पर रहने को कहा गया।
मौके पर उपस्थित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा -दुर्घटना की भयावह स्थिति को देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान चलाने की अति आवश्यकता आ पड़ी है। निश्चित रूप से हर स्तर पर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना जरुरी है। ताकि जहा तक सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक, शिक्षक संजय कुमार, संगीता कुमारी, विनीता कुमारी, सारिका कुमारी, रंजीता कुमारी, आशा कुमारी, गीता कुमारी बाल संसद के प्रधानमंत्री सुष्मिता कुमारी, उपप्रधानमंत्री अनामिका कुमारी, शिक्षा मंत्री मनीषा कुमारी समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
