असाध्य रोगों में रामबाण है होम्योपैथिक दवा /रिपोर्ट नवनीत कुमार
असाध्य रोगों में रामबाण है होम्योपैथिक दवा

महुआ। नवनीत कुमार
असाध्य से असाध्य रोगों में रामबाण की तरह होम्योपैथिक दवा है। यह दवा को खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। यह बीमारी को जड़ से दूर करता है। मरीजों को रोग की पहचान कर उन्हें सही दवा दी जाए तो उन्हें बहुत जल्द ही राहत मिलती है।
यह बातें शनिवार को यहां महुआ सैदापुर स्थित एक पैलेस में बताया गया। यहां भार्गवा फाइटोलैब के द्वारा डॉक्टरों की सेमिनार में विभिन्न दवाओं से संबंधित जानकारी दी गई। यहां पर गुंजित खेरा और आनंद त्रिपाठी के द्वारा होम्योपैथिक के विभिन्न उत्पाद के बारे में बताया गया। सभी दवा से संबंधित जानकारी दी गई। यहां पर उपस्थित होम्योपैथिक चिकित्सकों ने सेमिनार मैं अपने विचार को भी साझा किए। खुले तौर पर बताया गया की होम्योपैथिक दवा असाध्य से असाध्य रोगों में कारगर है।
