April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हाजीपुर टीम का जलवा

स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हाजीपुर टीम का जलवा
रोमांचक प्रतियोगिता में हाजीपुर की टीम महुआ पर पड़ी भारी, खेल को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखी विशेष खुशी
महुआ, नवनीत कुमार

महुआ के मानपुरा स्थित संत जॉन्स एकेडमी कैंपस में शनिवार को खेले गए स्कूल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हाजीपुर ने तीन तो महुआ की टीम 01 खेल जीता। यहां छात्रों द्वारा खेले जा रहे रोमांचक कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए भीड़ जमी रही। छात्र-छात्राओं में तो खासा उत्साह देखा गया।
यहां वर्ग सप्तम के के खिलाड़ियों के बीच हुई कबड्डी प्रतियोगिता में महुआ सेंटर कैंपस की टीम ने 13 अंक लाया तो हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की टीम ने 14 अंक लाकर एक अंग से बढ़त बनाई। इसी तरह वर्ग अष्टम में महुआ की टीम 14 तो हाजीपुर की टीम 15 से लाकर 01 अंक से विजय हुई। नवम में महुआ की टीम 27 तो हाजीपुर ने 14 अंक पर ही सिमट गई। इस तरह 13 अंक से महुआ को जीत मिली। जबकि वर्ग दशम में महुआ सेंटर कैंपस ने 16 तो हाजीपुर की टीम 19 अंक लाकर 3 अंक से बढ़त बनाई। खेल का उद्घाटन जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय ने फीता काटकर किया। रेफरी के रूप में केडी सिंह बच्चों को खेला रहे थे। यहां बताया गया कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह में बिजयी टीमों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि यह कबड्डी इंटर के बच्चों के बीच कराई गई। खेल को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में भी खुशी छाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.