April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मतदान में ईवीएम सुधार को लेकर क्यूआरटी का गठन रिपोर्ट- नवनीत कुमार

मतदान में ईवीएम सुधार को लेकर क्यूआरटी का गठन
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद के लिए प्रथम चरण 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर क्यूआरटी का गठन किया गया है। ईवीएम में होने वाली गड़बड़ी को तुरंत सुधार के लिए यह टीम काम करेगी। इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को विभिन्न बेटों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
यहां प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार संत कबीर हाईस्कूल नीलकंठपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पप्पू, वैशाली विद्यालय महुआ के प्रभारी प्राचार्य डॉ रामबालक राय, हरपुर बेलवा उच्च विद्यालय के शिक्षक जयशंकर द्विवेश, उच्च माध्यमिक विद्यालय परमानंदपुर के शिक्षक वीरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय दयालपुर के शिक्षक ओम प्रकाश नारायण तथा मध्य विद्यालय बालक महुआ के शिक्षक डॉ आलोक कुमार को केंद्रवार इबीएम में आने वाली तकनीकी खराबी को सुधार के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है।

 

चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को महुआ के सिंघाड़ा स्थित निरसू नारायण कॉलेज पर हुई। इस बैठक में विभिन्न जानकारियां हासिल की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने बूथों पर मतदाताओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल की। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों से बूथों पर शौचालय, रैंप, पानी, बिजली, प्रवेश, निकाश, फर्नीचर आदि सुविधाओं से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल की। इस दौरान बताया गया कि मतदाताओं को उक्त सुविधा बूथों पर हर हाल में मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.