मतदाता जागरूकता रैली । रिपोर्ट, नवनीत कुमार
मतदाता जागरूकता रैली
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद में 18 दिसंबर को होने वाले चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली बुधवार को महुआ बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा निकाली गई, जहां विभिन्न भागों में घूम कर लोगों को चुनाव में बढ़-चढ़कर मताधिकार करने को कहा गया।
यह रैली आईसीडीएस के डीपीओ डॉ ललिता के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता जायसवाल, पर्यवेक्षिका कृतिका, इंदु आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मतदाता जागरूकता रैली में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल थे। सभी मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगा रहे थे। सीडीपीओ ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी हो। वे अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें। उनकी एक एक वोट कीमती है। उनके द्वारा मताधिकार करने से ही स्वच्छ निष्पक्ष और एक अच्छे उम्मीदवार वे ला सकते हैं। मतदान उनका अधिकार है। इस अधिकार को वे बखूबी निभाए।
