महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 19 के उम्मीदवार मोनिका मिश्रा ने एक-एक घर को छाना
प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क में निकला बड़ा काफिला
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 19 के उम्मीदवार मोनिका मिश्रा ने एक-एक घर को छाना
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 19 के उम्मीदवार मोनिका मिश्रा के साथ जनसंपर्क में एक बड़ा काफिला निकल पड़ा। महिलाओं की तो लंबी तादाद होने के कारण एक मेला सा नजारा लग रहा था।
मोनिका मिश्रा अपने वार्ड के एक एक आंगन और किचन तक पहुंच कर वोटरों से मुलाकात की और अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें वोट दें वह लोगों को क्षेत्र का विकास देंगी। मोनिका मिश्रा एक पढ़ी-लिखी महिला है। वह चुनाव मैदान में इसलिए आई है कि कुछ करके दिखाएं। एक पढ़ी-लिखी और समझदार उम्मीदवार होने के कारण उन्हें लोगों का सहयोग मिला है। मोनिका मिश्रा कहती हैं कि जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है। वह लोगों के द्वारा दिए गए आश्वासन से आश्वस्थ हैं। महुआ नगर परिषद का 19 वार्ड को विकास से भर देंगी।
