हेल्पिंग किरण फाउंडेशन(NGO) के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच बुक कॉपी पेन जैसे अध्ययन सामग्री वितरण कर (NGO)का दूसरा वर्षगांठ मनाया गया l
वैशाली/हाजीपुर के विभिन्न जगहों पर हेल्पिंग किरण फाउंडेशन(NGO) के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच बुक कॉपी पेन जैसे अध्ययन सामग्री वितरण कर (NGO)का दूसरा वर्षगांठ मनाया गया l
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनू सूद ने किया वही संचालन दिपु सिन्हा ने किया l
Helping Kiran Foundation के द्वारा हाजीपुर के सुभाष चौक स्थित लिच्छवि प्रांत नर्सरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे फाउंडेशन की नीव स्वर्गीय किरण कुमारी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया एवं फाउंडेशन के मेंबर एवं मौजूद बच्चों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया l
जहां की फाउंडेशन के निर्देशक डॉ रौशन कुमार ने फाउंडेशन के बारे में बच्चों को बताया साथ ही लोजपा प्रदेश सचिव सह लिच्छवि प्रांत नर्सरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के निर्देशक सोनू सूद ने फाउंडेशन के कार्यों से बच्चों एवं वहां मौजूद लोगों को अवगत करवाया जिसके बाद फाउंडेशन के द्वारा हाजीपुर के बागमुसा मिडिल स्कूल में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र एवं छात्राओं के बीच अध्ययन सामग्री एवं चॉकलेट वितरण किया गया l
मौके पर मौजूद संस्था के निर्देशक डॉ रौशन कुमार ,लोजपा प्रदेश सचिव सोनू सूद ,अध्यापिका प्रतिमा कुमारी, संस्था के मेंबर दीपू सिन्हा, रवि कुमार, रविंद्र सिंह, डॉ एसएस रॉय ,विशाल कुमार ,पप्पू कुमार, फिरदोस आलम, रोहित श्रीवास्तव ,मनीकुमार ,गोलू कुमार , नितेश कुमार ,अमरनाथ कुमार एवं कार्यक्रम में उपस्थित सूरज कुमार, निकिता कुमारी ,दीपक, बादल ,रोहित ,सनी, मनी,आशीष ,रितु, स्वास्तिका,सनी, आशीष,रिशु ,सूरज,मोनू,प्रीति, अंकित ,राजहंस ,रोशन ,विकास ,धीरज ,धर्मेंद्र,मोहित आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे l
