April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अपने पति अजीत कुमार अन्नू के लिए वोट मांग रही सुमन/रिपोर्ट नवनीत कुमार

अपने पति अजीत कुमार अन्नू के लिए वोट मांग रही सुमन
महुआ। नवनीत कुमार

महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 20 से उम्मीदवारी कर लोगों के बीच में चहलकदमी कर रहे अजीत कुमार अनु के पत्नी सुमन कुमारी पति को साथ देने के लिए मैदान में उतर आई हैं। वह हर घर में पहुंचकर अपने पति को वोट देने के लिए हर लोगों से कह रही हैं।
सुमन कहती है कि क्षेत्र का विकास तब होगा जब एक अच्छे उम्मीदवार जीतकर आएंगे। इसलिए वह अपने पति अजीत कुमार अनु को वोट देने के लिए कहतीे हैं। सुमन हाथ में पर्ची लिए हुए महिलाओं के साथ घूमती है। वह रसोई घर तक पहुंच कर महिलाओं से मिलती हैं और महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 को विकास के लिए अपने पति को वोट देने के लिए कहती हैं। सुमन के साथ सुधा देवी, रंभा देवी, संगीता देवी, सुंदर देवी, कुसुम देवी आदि भी रहती हैं। उनका कहना है कि अन्नू ही क्षेत्र को विकास की राह पर ले जाएंगे। अनु पढ़े लिखे समझदार शिक्षित और लोगों के हितैषी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.