April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीत जाएंगे हम अगर तेरा संग हो, कहती हैं अंकिषा महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 17 से उम्मीदवारी के बाद लोगों से क्षेत्र कि विकास के लिए मांग रही वोट

जीत जाएंगे हम अगर तेरा संग हो, कहती हैं अंकिषा
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 17 से उम्मीदवारी के बाद लोगों से क्षेत्र कि विकास के लिए मांग रही वोट
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद वार्ड संख्या 17 से वार्ड पार्षद के लिए मैदान में जोश खरोश से उतरी अंकिषा जयसवाल कहती हैं कि जीत जाएंगे हम अगर तेरा संग हो।
उनका कहना है कि अगर यहां की जनता साथ दे तो भारी मतों से जीतेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे। अंकिता अपने समर्थकों के साथ एक घर से दूसरे घर तक पहुंचती हैं और रसोईघर से लेकर हर जगह पर पहुंचकर वोटरों से मिलती है। वह अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं । अंकिषा कहती है कि यहां की जनता का भरपूर स्नेह मिल रहा है। उन्हें लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। इस चुनाव में उन्हें लोग अपना कीमती मत देकर जीत दिलाएंगे। अंकिषा के साथ उनके समर्थक भी चलते हैं और लोगों से उन्हें वोट देने के लिए अपील करते हैं। अंकिता पढ़ी लिखी समझदार महिला है। वह लोगों के बीच में रहकर पूरी तरह क्षेत्र की समस्या को रखती है। वह जीतकर नगर परिषद में जाएंगी तो यहां की समस्या को रखेंगी और तब वार्ड का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.