April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद नेता ने किसानों के कर्ज माफी एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना को लेकर मंत्री को लिखा पत्र।

भगवानपुर वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
राजद नेता ने किसानों के कर्ज माफी एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना को लेकर मंत्री को लिखा पत्र।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 /12/22 को राजद के जिला प्रधान महासचिव सह जिला प्रवक्ता शशि कुमार सिंह यादव ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना लौटरी के द्वारा मिलने वाली राशि, इस योजना में बदलाव का मांग किया है मांग करते हुए कहा कि इस तरह से सही व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलेगा, इस योजना में 90% sc, St, EBC, BC , अल्पसंख्यक को रिजर्व आरक्षण दिया जाए योजना में मिलने वाली राशि लौटरी से न देकर इन्साफ के आधार पर दिया जाए, इस योजना से बिहार में बेरोज़गारी मिटेगी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव धन्यवाद के पात्र हैं,। वहीं दूसरी तरफ के सी सी लोन को लेकर माननीय मंत्री सर्वजीत से मिडिया के माध्यम से एवं पत्र लिखकर मांग करते हुए कहा कि बिहार में किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है उसे देखते हुए सभी किसानों का kcc लोन माफ कर दिया जाना चाहिए, राजस्थान, मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की सरकार किसानों का के सी सी लोन माफ कर सकता है तो बिहार सरकार क्यों नहीं कर सकता है, माननीय मंत्री महोदय से निवेदन है कि बिहार के किसान मजदूर के हित में कल्याण हेतु अविलंब लोन माफ कर दिया जाए। इस मौके पर उपस्थित नजर आए केदार यादव, मंजु यादव, विनय सहनी, धिरज कुमार, नवीन यादव, सुकेश यादव, रंजित यादव, चन्दन यादव, नीलम देवी, सहित अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.