मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
गोरौल में होने वाले नगर पंचायत को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा वृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । इसको लेकर कई वार्डो में रंगोली बनाकर मतदान करने के लिये लोगों को जागरूक किया गया । पर्यवेक्षिका एवं सेविकाओं ने रंगोली बनाकर मतदान के महत्व को लोगों को बताया । इसके तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय गोरौल के प्रांगण के अलावे गोरौल के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 209 पर रंगोली बनाया गया । साथ ही रैली निकाल कर मतदाता को जागरूक किया गया । इस अभियान में प्रखंड समन्वयक इन्द्रजीत कुमार सिंह, महिला पर्यवेक्षिका विमला कुमारी, स्वीटी कुमारी, सेविका रीना कुमारी, ममता कुमारी, सरोज कुमारी सहित अन्य सेविका शामिल थी ।
