April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक शिक्षिका की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत। रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी

मुजफ्फरपुर मनियारी जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
सड़क दुघर्टना में एक शिक्षिका की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिछे से ठोकर मार दिया जिससे शिक्षिका की मौत घटनास्थल स्थल पर ही हो गई, घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया है वहीं ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, एवं घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई घटना की सुचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,। मृत शिक्षिका की पहचान रिजवाना खातून पति मोहम्मद एजाज, पिता हाजी अल्ताफ हुसैन मनियारी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी के रूप में हुई है, मृत शिक्षिका मध्य विद्यालय नीरपुर में कार्यरत थी 15/12/22 को पढ़ा कर मुजफ्फरपुर मझौलिया लौट रही थी तभी कच्ची पक्की में ये दर्दनाक हादसा हुआ, मृत शिक्षिका के 3 छोटे छोटे बच्चे हैं दो बेटी एवं एक बेटा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.