*पटना नगर निगम द्वारा जीवीपी पॉइंट पर नगर निगम कर्मियों एवं आमजन ने किया रक्तदान*
*पटना नगर निगम द्वारा जीवीपी पॉइंट पर नगर निगम कर्मियों एवं आमजन ने किया रक्तदान*
*आनंदपुरी नाला एवं राजाबाजार के पास आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।*
रिपोर्ट:सनोवर खान/नसीम रब्बानी
पटना :पटना नगर निगम द्वारा शुक्रवार से जीवीपी पॉइंट पर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई। प्रतिदिन दो स्थानों पर कैंप लगाकर पटना नगर निगम कर्मी एवं आमजन रक्तदान करेंगे । पहले दिन आनंदपुरी नाला एवं बेली रोड राजा बाजार के समीप जीवीपी पॉइंट के शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि *कुल 30 जीबीपी पॉइंट पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जएगा।* प्रतिदिन डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा आम जनों की निशुल्क जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पाटलिपुत्र श्रीमती प्रतिभा सिन्हा, डॉ. जेबा नाहिद एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि *बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी एवं प्रथमा ब्लड सेंटर* के द्वारा 16 से 25 दिसंबर तक रक्तदान शिविर विभिन्न जीवीपी पॉइंट पर आयोजित किया गया है।
