पूर्व मध्य रेल द्वारा दिसम्बर माह में अब तक चेन पुलिंग करते हुए 325 लोग गिरफ्तार 01 लाख 31 हजार रुपये जुर्माने के रूप में किये गये वसूल।
पूर्व मध्य रेल द्वारा दिसम्बर माह में अब तक चेन पुलिंग करते हुए 325 लोग गिरफ्तार 01 लाख 31 हजार रुपये जुर्माने के रूप में किये गये वसूल।
रिपोर्ट:सनोवर खान /नसीम रब्बानी
हाजीपुर :पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना किसी कारण चैन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को रोकने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाती रही है । इसी क्रम में 01.12.2022 से 15.12.2022 तक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेन पुलिंग के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 325 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनसे जुर्माने के रूप में 01 लाख 31 हजार 250 रुपये वसूल किये गये इनमें सबसे अधिक 142 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये हैं जिनसे जुर्माने के रूप में 61 हजार 200 रुपये वसूल किये गये जबकि समस्तीपुर मंडल में बिना कारण चैन पुलिंग करने वाले 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनसे जुर्माने के रूप में 26 हजार रुपये वसूल किये गये । इसी तरह रेल सुरक्षा बल द्वारा सोनपुर मंडल में 53, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 43 तथा धनबाद मंडल में 17 लोगों अवैध चैन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया जिनसे जुर्माने के रूप में क्रमशः 19,400/-, 13,250/- तथा 11,400/- रुपये वसूल किये गये।
विदित हो कि गाड़ियों को बिना ठहराव एसीपी (चैन पुलिंग) के द्वारा रोकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । लंबी दूरी वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्री एसीपी के कारण और ज्यादा परेशान हो जाते हैं । यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा । दूसरी ओर पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्री के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान
दिसंबर माह में अब तक 525 व्यक्ति गिरफ्तार महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में दिनांक 01.12.2022 से 15.12.2022 तक पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में चलाए गए अभियान में रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट 162 के तहत् कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्टेशनों पर 525 पुरूष यात्रियों को महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया तथा जुर्माने के रूप में उनसे 01 लाख 16 हजार 480 रुपये वसूल किये गये।
इनमें 225 व्यक्ति दानापुर मंडल में, 95 व्यक्ति पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में, 87 व्यक्ति धनबाद मंडल में, 70 व्यक्ति सोनपुर मंडल में तथा 48 व्यक्ति समस्तीपुर मंडल में महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए पकड़े गये । पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
