April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*दर्जनों बदमाशो ने साईकिल दुकानदार के घर में घुसकर कर किया मारपीट, पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन*

*दर्जनों बदमाशो ने साईकिल दुकानदार के घर में घुसकर कर किया मारपीट, पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के शेखोपुर निवासी संजीव कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कहा है कि मैं गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने साईकिल कि दुकान करता हूं आज दिनांक 17 दिसंबर 2022 कि सुबह करीब 8 बजे मैं अपने दरवाजा पर बैठा था तभी अचानक अजय कुमार पिता भुवनेश्वर प्रसाद साकिन कटहल बाड़ी जिला दरभंगा, अनिल कुमार सिंह पिता स्व कन्हैया प्रसाद सिंह, साकिन शेखोपुर थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर, रंजीत कुमार सिंह पिता स्व0 त्रिवेणी सिंह साकिन शेखोपुर, हीरा प्रसाद सिंह साकिन डरसुर थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर निवासी के अलावा 20 से 25 अज्ञात के साथ हथियार से लैश होकर मेरे दरवाजे पर आये तथा अनिल सिंह अपने हांथ में लिए पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए मेरे घर में घुसकर मुझे पकड़ लिया तथा शेष चारो नामित अभियुक्त भी अपने अपने हांथ में लिए पिस्तौल से मुझे मारने लगे जिससे मैं घायल हो गया। बताया जाता है कि एक मामला भूमि से सम्बन्धित है। इधर थाना अध्यक्ष मो खुश बुद्दीन आवे दन के आधार पर छानबीन करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.