पातेपुर बीडीओ एवं प्रमुख प्रकरण मामले में गिरफ्तार गणेश राय 25 दिन बाद न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर पातेपुर लौटने
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर बीडीओ एवं प्रमुख प्रकरण मामले में गिरफ्तार प्रमुख रेणु देवी के पति सह व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय के घटना के लगभग 25 दिन बाद न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से छूटकर पातेपुर लौटने पर भारी संख्या में जुटे लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया। जैसे ही गणेश राय डभैच्छ चौक पहुंचते ही पहले से मौजूद सैंकड़ों लोगो ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। वहां से लोगों ने उन्हें उनके आवास स्थित बालनाथपुर कुड़िया गांव स्थित पहुंचाया। वहां भी पहले से उपस्थित भारी संख्या में महिला पुरुष एवं गणमान्य लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। कानून द्वारा मुझे न्याय मिली है। इस दौरान ब्रह्मदेव राय, प्रेमचंद राय,पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप सिंह, ऋषिदेव राय, पूर्व मुखिया वीरु राय, दिलीप पासवान, राम नाथ पटेल, अशर्फी सिंह कुशवाहा, त्रिभुवन चौधरी, प्रमोद राम, राम लौलिन राय, पंकज कुमार, आशीष कुमार समेत भारी संख्या में आम व खास लोग उपस्थित थे।
