छात्र छात्राओं ने आने वाला नया साल को नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
25 दिसम्बर क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास के छात्र छात्राओं ने आने वाला नया साल को नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया . इस मौके पर वर्ग 3 के समरजीत कुमार ने सांता क्लॉज की भूमिका में विद्यालय के सभी बच्चों को एवं अपने अभिभावकों से नशा मुक्त बिहार बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा साथ ही नशा से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी . सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच टॉफियां वितरण किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के देखरेख में सांता क्लॉज की वेशभूषा तैयार करने में बाल संसद के कच्छा आठ की रिम्मी कुमारी एवं नमिता कुमारी ने अहम किरदार निभाई.
