April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नशा मुक्ति के लिए वैशाली विद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्ति के लिए वैशाली विद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली
महुआ, नवनीत कुमार
नशा मुक्ति को लेकर स्कूली छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को इससे दूर रहने का संदेश दिया। यहां शुक्रवार को वैशाली विद्यालय में नशा मुक्ति को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई और बाद में रैली निकालकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
यह रैली प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रामबालक राय के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें चिरंजीवी कुमार, शिवनाथ कुमार, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, केदार राय, संगीता कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। रैली स्कूल से निकलकर मंगरू चौक, पंचमुखी चौक, जवाहर चौक से होते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंची। जहां नशा पान से होने वाली बीमारी और उसके कुरीतियों के बारे में जानकारी दी गई। यहां छात्र-छात्राएं नशा पान नहीं करने से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर घूम रहे थे। साथ में बैनर भी था। जिसमें नशा मुक्ति को लेकर लोगों से अपील की गई थी। उधर हरपुर, प्रोजेक्ट बालिका, कर्णपुरा हाईस्कूल आदि में भी नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.