महुआ के गुरुकुल एकेडमी और संत जोसेफ में पहुंचा सांता क्लॉज
महुआ के गुरुकुल एकेडमी और संत जोसेफ में पहुंचा सांता क्लॉज
महुआ, नवनीत कुमार
क्रिसमस के पूर्व संध्या पर शनिवार को यहां गुरुकुल एकेडमी और संत जोसेफ स्कूल में सांता क्लॉज ने दस्तक दिया। लाल कपड़े और उजले दाढ़ी में सांता क्लॉज़ को देखकर सभी बच्चे उत्साहित होकर झूम उठे। शांता को आने की खुशी में बच्चे सुबह में ही स्कूल पहुंच गए थे और उससे आने का इंतजार कर रहे थे।
लाल कपड़े पहने और उजले दाढी में जब सांता बच्चों के बीच आया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। बच्चों को तो ऐसा लगा शायद कोई आसमान से नीचे आ गया हो उसे देखने के लिए उनमें काफी उत्साह दिखा। सांता के आने पर बच्चे उसके साथ नाचे और खुशी में झूमे। यहां तक की स्कूल की शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी सांता के साथ ठुमके लगाने से बाज नहीं आए। गुरुकुल एकेडमी के मनोज कुमार सिंह, सुमन कुमारी, उधर संत जोसेफ की निदेशक सीमा सिंह और सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्रिसमस के पूर्व संध्या पर बच्चों के बीच सांता को बुलाया गया था। सांता के साथ बच्चों ने जमकर ठुमके लगाए और खुशी का इजहार किया। संता ने बच्चों के बीच टॉफिया भी पार्टी। बच्चों द्वारा क्रिसमस पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग भी की गई थी। उनके द्वारा पेंटिंग की माध्यम से क्रिसमस के बारे में बताया गया था। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा पर भी उनके पेंटिंग को लोगों ने सराहा। यहां कोविड को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया गया। इधर क्रिसमस पूर्व सांता को आने की सूचना पर कई बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने भी सांता के साथ हाथ मिलाया।
