गोरौल पुलिस ने 120 लीटर देशी शराब किया बरामद।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल पुलिस ने 120 लीटर देशी शराब किया बरामद।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 120 लिटर देशी शराब बरामद किया है । थाने में पदस्थापित पीटीसी रामाकान्त शर्मा ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर नहर के निकट जंगल में देशी शराब छुपा कर रखा हुआ है । उक्त स्थल पर पहुंच कर खोज बीन शुरू कर दिया तो देखा कि जंगल में छुपाकर प्लास्टिक के बोरे में पैक कर 120 लिटर देशी शराब रखा हुआ है। पुलिस बलों के सहयोग से उसे जप्त कर थाने लाया गया ।
