चुनाव प्रचार प्रसार हुआ समाप्त
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
चुनाव प्रचार प्रसार हुआ समाप्त
दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार सोमवार को 5 बजते ही समाप्त हो गया. चुनाव मैदान में कुल 191 प्रत्याशी अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, मुख्य पार्षद के 10 उमीदवार मैदान में हैं , उप मुख्य पार्षद के 8 उम्मीद वार मैदान में हैं , वहीं वार्ड पार्षद के 173 उमीदवार मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं ।
गोरौल नगर निकाय के चुनाव 28 दिसम्बर बुधवार को होने वाले मतदान के लिये मतदान कर्मियों को भी रवाना कर दिया गया है. गोरौल के उच्च माध्यमिक विद्यालय में सभी 22 मतदान केंद्रों पर , प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 6 मतदान कर्मीयो को भेजा गया है. चुनाव निर्वाची पदाधिकारी डॉ प्रेरणा सिंह ने बतायी कि नगर निकाय गोरौल में 22 मतदान केंद्र है, जिसके लिए एक भवन बाला 06 मतदान भवन एवं दो मतदान केंद्र बाले 8 भवन हैं ,। कुल ( वोटरों ) मतदाताओं की संख्या 14890 है. ई वी एम क्लस्टर 5,सेक्टर 4,पीसीसीपी 8,जोनल एक,सुपर जोनल एक है. पिंक बूथ वार्ड तीन के एक ओर जो केला अनुसन्धान केंद्र में अवस्थित है. वही आदर्श मतदान केंद्र 07 राजकीय कृत उच्य विद्यायल गोरौल बनाया गया है. तीन मतदान केंद्र को अति संवेदनशील एवं 19 मतदान केंद्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है.
