April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

7 जनवरी को तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में।

7 जनवरी को तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन गोरखपुर में।

देश विदेश के मानवाधिकार कार्यकर्ता 7 जनवरी को कार्यक्रम में होंगे शामिल।

मानवाधिकार राष्ट्रीय संगोष्ठी में इंडो – नेपाल के विद्वानों रखेंगे अपने विचार।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन 7 जनवरी 2023 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में सुबह 11 बजे देश विदेश के विद्वान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आ रहे हैं। यह कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं केआई पी एम कालेज गीडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डा. गौतम चौधरी (इलाहाबाद) होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बैजू प्रसाद गुप्ता मेयर नवलपरासी – नेपाल, एडवोकेट राधाकांत ओझा अध्यक्ष बार एसोसिएशन इलाहाबा, एडवोकेट एस. डी. सिंह जादौन सचिव बार एसोसिएशन इलाहाबाद एवं के. सी. पी. गुप्ता रसायन विज्ञान सेंट एंड्रयूज स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जेपी पाण्डेय कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करेंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष रूप से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडिया खबर चैनल – बेबाक सहाफ़ी समाचारपत्र के प्रधान सम्पादक एवं स्वामी विवेकानंद यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित सेराज अहमद कुरैशी, मध्यान्ह नेपाली दैनिक के रौतहट पत्रकार व इन्टरव्यू खबर के सम्पादक इस्तेयाक अहमद तथा नरसिंहपुर केसरी हिन्दी दैनिक जबलपुर के स्थानीय सम्पादक अश्फाक आरिफ खान, कबीर की आवाज के प्रधान सम्पादक ए. ए. हाशिम, अपना देश अपना प्रदेश चैनल के प्रधान सम्पादक बेचन प्रसाद यादव, राप्ती न्यूज टुडे के प्रधान सम्पादक प्रकाश गुप्ता, इंडिया खबर चैनल के सहायक सम्पादक करुणाकर राम त्रिपाठी अलावा देश – विदेश मानवाधिकार, न्यायिक, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में नेपाल व भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। भारत नेपाल की मित्रता, रिश्तों और मानवाधिकार पर मंच को साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.