April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बेड पर चादर नहीं और कंबल नही देने पर कई जीएनएम से स्पष्टीकरण

बेड पर चादर नहीं और कंबल नही देने पर कई जीएनएम से स्पष्टीकरण
महुआ अनुमंडल अस्पताल में कई जीएनएम और प्रसव कक्ष प्रभारी पर गाज गिरना तय
सख्त हुआ अनुमंडल अस्पताल प्रशासन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के अनुमंडल अस्पताल में प्रसव रोगियों के बेड पर चादर और कंबल नहीं दिए जाने को लेकर अस्पताल प्रशासन सख्त हुआ है। इसको लेकर प्रसव कक्ष प्रभारी से लेकर कई जीएनएम पर गाज गिरना लगभग तय हो गया है।
बुधवार को अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रसव वार्ड में बेड पर मरीजों को चादर और कंबल नहीं दिए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अनियमितता पाए जाने पर प्रसव कक्ष इंचार्ज के अलावा कई जीएनएम से स्पष्टीकरण पूछा गया है। यह स्पष्टीकरण अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कमलेश कुमार ने पत्र जारी कर पूछा है। उन्होंने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि बीते मंगलवार को निरीक्षण के दौरान प्रसव वार्ड में मरीजों के बेड पर ना तो चादर थे और ना ही कंबल दिए गए। इतना ही नहीं प्रसव पीड़ितों को उनके आकस्मिक कक्ष में नहीं ले जाकर उसी वार्ड में उनका प्रसव कराया जा रहा था। प्रसव वार्ड में भारी अनियमितता पाते हुए कक्ष इंचार्ज स्नेहा, आकस्मिक कक्ष के इंचार्ज सुधा कुमारी के अलावा जीएनएम कुमारी पुष्पांजलि, मीना कुमारी तथा निशा कुमारी से इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.