April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

10 जनवरी तक वोटर लिस्ट में नाम सुधार का कार्य में सहयोग करें कार्यकर्ता : चंद्रवंशी

10 जनवरी तक वोटर लिस्ट में नाम सुधार का कार्य में सहयोग करें कार्यकर्ता : चंद्रवंशी
रिपोर्ट सुधीर मालाकार 

हाजीपुर (वैशाली )राष्ट्रीय जनता दल के जिला स्तरीय बैठक हाजीपुर चौरसिया चौक स्थित फन पॉइंट होटल में जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के सभी प्रखंड इकाई अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय के दिशा निर्देश के अनुसार पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 10 जनवरी तक प्रखंड व पंचायत अध्यक्षों की बैठक करके वोटर लिस्ट में नाम सुधार कार्य में सहयोग देंगे। इस कार्य में बीएलओ एवं पार्टी के बी एल ए मिलकर 10 जनवरी को वोटर लिस्ट में नाम को सुधार के कार्य करेंगे ।इसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवम बूथ स्तरीय कमेटी के कार्यकर्ता वोटर लिस्ट में नामों की गरबरी को पहचान करते हुए सुधार करने में सहयोग करेंगे । इस कार्य में जिला एवं प्रखंड व पंचायत इकाई के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ राजद नेता देव कुमार चौरसिया, मंजू सिंह, सुशीला देवी, नित्या नंद सरोज बिद्दुपुर प्रखंड अध्यक्ष, कैलाश राय राजापाकर प्रखड़ अध्यक्ष, महुआ प्रखड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, शिव दयाल सहनी प्रखंड अध्यक्ष पटेधी वेलसर, सुरेश राय प्रखंड अध्यक्ष हाजीपुर, चंदेश्वर पासवान जिला महासचिव, पारस नाथ सिंह जिला मीडिया प्रभारी, तेज नारायण साह प्रखंड अध्यक्ष भगवानपुर, गणेश सहनी प्रखंड अध्यक्ष गोरौल, राकेश कुमार, राज किशोर सिंह, सुभाष कुमार राय, राजगीर शाह, रमन लाल यादव प्रखंड अध्यक्ष वैशाली समेत सभी प्रखंड के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.