April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*नगर निकाय में नव निर्वाचित मेयर, उप मेयर, मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों को आगामी 13 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी*

*नगर निकाय में नव निर्वाचित मेयर, उप मेयर, मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों को आगामी 13 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

जिले में 13 जनवरी को मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं जिले के नव निर्वाचित नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को अपने अपने अनुमंडल क्षेत्रों में शपथ ग्रहण कराया जाएगा। नगर निगम समस्तीपुर क्षेत्र के लिए समाहरणालय में 11 : 30 बजे जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे, इसी तरह नगर परिषद ताजपुर के लिए किसान भवन ताजपुर प्रखंड कार्यालय में 11 : 30 बजे अपर समाहर्ता शपथ दिलाएंगे, नगर परिषद दलसिंहसराय में अनुमंडल सभागार में 11 : 30 बजे उप विकास आयुक्त शपथ ग्रहण कराएंगे, नगर परिषद शाहपुर पटोरी में उप विकास आयुक्त 3 : 00 शपथ दिलाएंगे, रोसड़ा नगर परिषद के लिए नगर परिषद सभागार में जिला भू अर्जन पदाधिकारी 11 : 30 बजे शपथ ग्रहण कराएंगे, इसी तरह नगर पंचायत सिंघिया के लिए पंचायत समिति भवन सिंघिया में जिला पंचायती राज पदाधिकारी 11 : 30 बजे शपथ ग्रहण कराएंगे, नगर पंचायत मुसरीघरारी के लिए बीआरसी भवन बथुआ बुजुर्ग मुसरीघारारी में वरीय उप समाहर्ता 11 : 30 बजे शपथ दिलाएंगे, इसी तरह नगर पंचायत सरायरंजन के लिए प्रखंड कार्यालय पंचायत समिति भवन सरायरंजन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी 11: 30 बजे शपथ दिलाएंगे।
इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम योगेंद्र सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.