*नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का किया गया जबरदस्त स्वागत*
*नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का किया गया जबरदस्त स्वागत*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वारिसनगर जगदानंद चौधरी ने आज अपना योगदान बीआरसी वारिसनगर में किया। मौके पर पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव, सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरि शंकर झा सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विथान उपस्थित थे। नये एवं निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वारिसनगर का सम्मानित प्रधानाध्यापक शंकर राम, शिक्षक गौड़ी रजक, धर्मेंद्र कुमार, हरे कृष्णा, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, शिक्षा सेवक नितेश कुमार, मुकेश कुमार, पूर्व बीआरपी चंद्र भूषण ठाकुर एवं संजय रजक उपस्थित थे लेखापाल राजीव रोशन ने नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्वागत गुलदस्ता एवं माला व पाग से स्वागत किया। उपस्थित शिक्षकों को वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आप सभी पूरे मनोयोग से शिक्षा विभाग की सेवा करते रहैं और जहां भी आवश्यकता हो मैं आपके साथ कदम से कदम मिलाते हुए इस प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को विकसित करने का प्रयास करूंगा। निवर्तमान बीईओ ने भी अपने भाषण में कहा की आपके बीइओ आपकी सभी समस्याओं का समाधान अपने स्तर से करते रहेंगे ऐसा मेरा विश्वास है।
