April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुखिया ने किया समाज सेवा*जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण*

*कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुखिया ने किया समाज सेवा*जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण*

समस्तीपुर(जकी अहमद

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कुढ़वा पंचायत के मुखिया किरण कुमारी प्रतिनिधि अरुण कुमार बाबा, वीरेंद्र यादव के सहयोग से पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड के मद्दे नजर रखते हुए 4 दर्जन से अधिक कंबल का वितरण अपनी निजी कोष से किया। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि बाबा ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय से नगण्य मात्र कंबल पंचायत के सहयोग के लिए मिला था पंचायत की आबादी 10 हजार से अधिक होती है, अधिकतर लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करते हैं जिसमें श्रमिक अधिक हैं उन श्रमिकों की ठंड की स्थिति को मद्दे नजर रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण से निजी कोष से कंबल वितरण कर ठंड से गरीब गुरबा को बचाया जा रहा है। इस तरह कार्य होने पर पूरे पंचायत क्षेत्र में खूब सराहना गरीब एवं असहाय लोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.