*युवा साथियों ने सरप्राइस दे कर डॉक्टर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया*
रिपोर्ट प्रदीप सिंह,महुआ वैशाली
महुआ जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर युवा साथियों ने सरप्राइज दे कर उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जिला कार्यालय कुशहर चौक पर मनाया, वहीं दूसरी तरफ चेहरा काला प्रखंड क्षेत्र में भी जाप नेता डॉक्टर नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर युवा समर्थकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया इस दौरान कके काट कर एक दूसरे को खिलाकर खुशियां मनाएं जाप नेता डॉक्टर नीतीश कुमार को 2 दिन पहले से ही लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की ढेरो बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही थी वही जिला कार्यालय पर उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल सक्रिय कार्यकर्ता महुआ प्रखंड अध्यक्ष आदित्य यादव प्रखंड महासचिव विकास सिंह,आशीष गुप्ता,मनीष कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।।