चेहराकलां में अलाव की व्यवस्था महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन के दिशा निर्देश पर की गई।
अलाव की व्यवस्था महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन के दिशा निर्देश पर की गई।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) अनुमंडल क्षेत्र के चेहरा कला प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य चौक चौराहों पर चेहरा कला प्रखंड के अंचलाधिकारी निशिकांत कुमार ने अलाव की व्यवस्था की । यह अलाव की व्यवस्था महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन के दिशा निर्देश पर की गई। जैसा कि हर कोई जानता है कि इन दिनों शीतलहर के प्रकोप के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को अलाव के अलावा जान बचाने की दूसरा कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है ।जबकि सरकार ने घोषणा कर रखी थी कि जगह-जगह सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी फिर भी सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा इसे अनसुना कर दिया गया।
लेकिन महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन की पैनी नजर हर गतिविधि पर रहती है ।जिसके कारण चेहरा कला के चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था हो पाई। अलाव की व्यवस्था देख स्थानीय जनमानस खुशी का इजहार करते हुए अपने विधायक के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए बधाई दी।
