शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को गोरौल प्रखंड के मुस्तफापुर हरशेर में आगमन होगा. इसकी तैयारीयां लगभग पूरी कर ली गयी है. एन एच् 22 पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा, आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ पूनम केशरी, अल्पसंख्यक कल्याण जिला अधिकारी साजीद अली, के अलावे भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है . प्रखंड के कटरमाला पंचायत के मुस्तफापुर हरशेर गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है. टोले में स्थित राजकीय विद्यालय हरशेर उर्दू को रंग रोगन कर चमका दिया गया है. नया नया बेंच डेक्स भी लाया गया है. विद्यालय में सोलिंग कराया गया एवं झूला लगाया गया है , . जगह जगह सोखता भी बनाया गया है. मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जगह जगह लाइट लगाया गया है. राशन कार्ड भी दो घन्टे के अंदर बनाकर बांटा गया है. स्थानीय लोगो ने बताया मुख्यमंत्री हरशेर स्थित मजार पर चादरपोशी भी करेगे. वही सभी विभाग अपना अपना स्टॉल लगाने की तैयारी कर रखी है.
