*डीएम व एसपी ने कि कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस सफलता पूर्वक मनाने के लिए संयुक्त बैठक*
*डीएम व एसपी ने कि कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस सफलता पूर्वक मनाने के लिए संयुक्त बैठक*
समस्तीपुर (जकी अहमद)
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय, कर्पूरीग्राम समस्तीपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस राजकीय समारोह आयोजन से संबंधित बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस से संबंधित तैयारी हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों को पूर्व में आवंटित कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पंडाल, सौंदर्यीकरण, पर्याप्त मात्रा में लोगों के बैठने हेतु जगह की व्यवस्था, माइक एवं साउंड की व्यवस्था, गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, सह ट्रैफिक प्लान के संदर्भ में भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा (मूर्ति) को उत्तम क्वालिटी के रंग से रंग – रोगन करवाने हेतु कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को निर्देशित किया गया। सभी प्रकार के संबंधित बैनर / पोस्टर लगवाने हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। हेलीपैड के निर्माण एवं उसके बैरिकेडिंग हेतु अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर को निर्देशित किया गया। मिनट 2 मिनट कार्यक्रम का चार्ट ससमय बना लेने हेतु नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया। बैठक के समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा कॉलेज परिसर, हेलीपैड परिसर, कर्पूरीग्राम उच्च विद्यालय परिसर एवं उनके आवास स्थित स्मृति भवन, कर्पूरीग्राम में नव निर्माणाधीन कर्पूरी ग्राम थाना का भी निरीक्षण किया गया। वहीं दूसरी ओर आज से शुरू हो रहे जाति आधारित गणना में कार्यरत कर्मियों एवं पर्यवेक्षक के कार्यों की समीक्षा भी जिला पदाधिकारी द्वारा की गई एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गये। बैठक में राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, भू – अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल 1, डीपीओ आईसीडीएस, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, थाना प्रभारी मुफस्सिल, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी समस्तीपुर सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी बैठक एवं निरीक्षण कार्यों में उपस्थित रहे।
