40 वर्षिय मजदूर की मौत गोवा से घर आने के दौरान रास्ते मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
गोवा से घर आने में युवक की मौत से मचा कोहराम
रिपोर्ट।सुनील ,महनार
महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा गांव निवासी 40 वर्षिय मजदूर की मौत गोवा से घर आने के दौरान रास्ते मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।स्वजनों को घटना की जानकारी भभुआ के दुर्गावती थाना की पुलिस से मिली।घटना को लेकर बताया गया कि गोवा में मजदूरी करने गए चमरहरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान के 40 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन पासवान की मौत संदिगध परिस्थितियों में हो गई।बताया गया कि त्रिभुवन पासवान गोवा में मजदूरी का काम करता था।वह 3 जनवरी को गोवा से ट्रेन से घर के लिए चला था।लेकिन वह घर नही पहुंचा।7 जनवरी को त्रिभुवन पासवान बेसुध स्थिति में भभुआ के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मिला।बताया गया कि स्थानीय लोगों इसकी सूचना पुलिस को दिया था।जिसके बाद पुलिस ने उसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।मौत के बाद पुलिस ने इस घटना की सूचना चमरहरा में स्वजनों को दिया।जिसके बाद त्रिभुवन पासवान का शव रविवार की सुबह घर पहुंचा।शव घर पहुंचने पर मुखिया अशोक सिंह ने घर पहुंचकर स्वजनों को ढांढस बंधाते हुय घटना पर गहरा शोक प्रकट किया।घटना के बाद से स्वजनों में मातम है।मृतक की पत्नी ,बच्चों आदि का रो-रो कर बुरा हाल है।आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।
