250 गरीबों के बीच कंबल का वितरण/रिपोर्ट रेणु सिंह
250 गरीबों के बीच कंबल का वितरण
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के कन्हौली बाजार में निजी मद से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यहां 250 वैसे लोगों को समाजसेवी के द्वारा कंबल दिया गया। जो इसके लाएक थे। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों में खुशी भर गई।
यह कंबल का वितरण स्व लक्ष्मी नारायण चौधरी के दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, भाई विश्वनाथ चौधरी, भावज पूनम देवी के सौजन्य से की गई। कड़ाके की ठंड से बचाव को लेकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का निर्णय लिया गया था और यह कार्य पुण्यतिथि के मौके पर किया गया।
इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव सनोज पासवान ने कहा कि ठंड के कारण गरीबों को दिक्कत हो रही थी। वैसे लोगों को यहां कंबल दिया गया जो इसके लायक थे। उन्होंने बताया कि स्व लक्ष्मी नारायण चौधरी के परिजन के द्वारा यह पुनीत कार्य किए गए हैं, जो सराहनीय है। इस मौके पर प्रो वेद प्रकाश पटेल ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम पर अपनी मंतव्य को रखा। यहां गणेश शुक्ला, रंजीत जयसवाल, संजीत जयसवाल, सुशील जायसवाल, राजनारायण जायसवाल, हिमांशु कुमार, प्रियांशु कुमार, उप मुखिया अनमोल कुमार, राजेंद्र पटेल, मानसी कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
